spot_img
Homeमुंबईवसई में भीषण सड़क हादसा

वसई में भीषण सड़क हादसा

  •  तेज रफ्तार बाइक भिड़ंत में तीन की मौत

वसई (सं. भा.) – वसई पूर्व के मधुबन इलाके में शनिवार रात करीब 8 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में मरने वाले तीनों लोगों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, मधुबन इलाके में रात के समय ट्रैफिक कम होने के कारण कई बाइकर्स तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। शनिवार रात हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस और स्कूटी आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका बाइकर्स के लिए रेसिंग ट्रैक बनता जा रहा है, जहां तेज रफ्तार के कारण जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com