डीसीपी जोन 12 स्क्वॉड की पूजा बार पर छापेमारी
वनराई पुलिस की खुल गई पोल
बारों, पार्लरों और स्पा से से हो रहा झोल
मुंबई (सं. भा.) कहा गया है कि यदि पुलिस अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाए तो किसी मंदिर के सामने से कोई जूता भी चोरी नहीं कर सकता। लेकिन गोरेगांव पूर्व की वनराई पुलिस इसके उलट का फार्मूला अपनाती है। उसका मानना है कि आंख बंद करने से अपराध अपने आप कम हो जाता है।

इसके बदले में उसे चढ़ावा भी भरपूर मिलता है। लेकिन डीसीपी जोन 12 के स्क्वॉड ने गुप्त और पुख्ता जानकारी के आधार पर यहां के पूजा बार में छापा मारकर न केवल 11 लड़कियों और 8 ग्राहकों को 11:45 बजे अश्लील हरकत करते पाया बल्कि उनके खिलाफ वनराई पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया। यहां नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गैरकानूनी तरीके से बार चलाया जा रहा था। डीसीपी स्क्वॉड की इस कार्रवाई से वनराई पुलिस की पोल खुल गई है। आरोप है कि वनराई पुलिस की हद में बारों के साथ स्पा और पॉर्लर भी गैरकानूनी तरीके से चलाए जाते हैं जिसमें पुलिस की पूरी मिलीभगत रहती।


