spot_img
Homeमुंबईकोंकण तूफान पीड़ितों के लिए राहत सामग्री, प्रवीण दरेकर और गोपाल शेट्टी...

कोंकण तूफान पीड़ितों के लिए राहत सामग्री, प्रवीण दरेकर और गोपाल शेट्टी ने किया रवाना

मुंबई (सं. भा.)  चक्रवाती तूफान से प्रभावित कोकणवासियो की मदद के लिए भाजपा कोंकण विकास आघाड़ी ने रविवार को राहत सामग्री से भरा पहला ट्रक भेजा है। जिसे हरी झंडी दिखाकर विधान परिषद में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर और उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने रवाना किया. दहिसर से भाजपा विधायक मनीषा चौधरी द्वारा पालघर जिले के सफाले, उसर्णी और कोरे गांवों के लिए एक ट्रक एलईडी बल्ब, सीमेंट शीट, कंबल और अन्य सामान रवाना किया गया. प्रवीण दरेकर ने बताया कि आने वाले दिनों में इस तरह की राहत सामग्री तूफान से पीड़ित नागरिको के लिए द्वारा भेजा जाएगा. तूफान प्रभावित कोकण के रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों को भी राहत भेजा जाएगा। इसके लिए मुंबई भाजपा  अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन में एक कमेटी का गठन किया गया है। समिति के सदस्य कोकण के प्रभावित गांवों में पहुंच चुके हैं और राहत कार्य शुरू हो चुका है। मुंबई भाजपा कोंकण विकास आघाड़ी द्वारा आने वाले दिनों में अनाज, प्लास्टिक शीट, चादरें, पीवीसी शीट और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com