भोर भ्रमण परिवार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित
भायंदर पूर्व: ज्ञान और शिक्षा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, भायंदर पूर्व के जेसल पार्क चौपाटी पर मॉर्निग वॉक करने वाले प्रबुद्ध लोगों की संस्था ‘भोर भ्रमण परिवार’ ने दो सेवानिवृत्त शिक्षकों – त्रिभुवन दुबे और इंद्रभान सिंह – को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह आज नवघर रोड स्थित संस्था के कार्यालय पर आयोजित किया गया।
‘भोर भ्रमण परिवार’ के संरक्षक पंडित लल्लन तिवारी के मार्गदर्शन में, कार्यक्रम के आयोजक भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आरजे मिश्रा, अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, उपेंद्र सिंह और प्रभाकर मिश्रा ने संयुक्त रूप से इन दोनों गुरुजनों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, डॉ. उमेश शुक्ला, डॉ. मुरलीधर पांडे, प्रोफेसर बीके दुबे, डॉ. त्रैलोक्यमनि त्रिपाठी, अजीत शुक्ला, लिटिल जीनियस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राजेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, उत्तम चौबे, सभाजीत उपाध्याय, वीरेंद्र दुबे, अजीत सिंह, माता कृपाल उपाध्याय, दिनेश दुबे, शिव पांडे, एडवोकेट सतीश चौबे, लल्लन सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। यह आयोजन शिक्षकों के निस्वार्थ योगदान को सराहने और समाज में उनके महत्व को रेखांकित करने का एक सुंदर प्रयास रहा।


