सड़क सुरक्षा की दिलायी गयी शपथ
फतेहपुर (सं. भा.) । परिवहन विभाग (फतेहपुर) द्वारा सड़क सुरक्षा माह-2025 (01 जनवरी से 31 जनवरी तक) का समापन समारोह सेन्ट मेरी स्कूल, एन०एच०-2 में राम्पन्न कराया गया। श्रीमती पुष्पांजलि मित्रा गौतम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों को तेज गति से न चलाने और न ही स्टंट करने, हेल्मेट पहनकर व सीट बेल्ट बांधकर यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन को चलाने आदि नियमों के बारे जागरूक किया गया। प्रेम सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा समापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, टीचर, छात्र/छात्रा एवं समस्त स्टाफ को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।
उक्त कार्यक्रम में यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, यातायात प्रभारी लालजी सविता/यातायात स्टाफ, चिकित्सा विभाग के चिकित्सक, अधिशाषी अभियन्ता (पी०डब्लू०डी०), शिक्षा विभाग समेत सभी स्टेक होल्डर्स विभागों के प्रतिनिधि व स्कूल के चालक परिचालक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में सेन्टमेरी स्कूल के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, टीचर, छात्र, छात्रायें आदि उपस्थित रहें।
समारोहपूर्वक हुआ सड़क सुरक्षा माह का समापन
RELATED ARTICLES


