फ़तेहपुर (सं. भा.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के चल रहे प्रशिक्षण शिविर के आज देर शाम 15वें दिन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का विधिवत समापन स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। बताया गया कि 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य प्रारंभ हुआ तथा आज भारतवर्ष के प्रत्येक राज्य एवं प्रत्येक जिले में संघ अपनी 6000 से अधिक शाखों के माध्यम से सामाजिक कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक देशव्यापी सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है। हर समाज में देशभक्ति अनुशासित चरित्रवान और निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों की आवश्यकता रहती है।

संघ ऐसे लोगों को तैयार करने का उनको संगठित करने का काम करता है। संघ समाज में एक संगठन ना बनाकर संपूर्ण समाज को ही संगठित करने का प्रयास करता है। संघ के कार्य को बढ़ाने व सुचारू रूप से चलने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के द्वारा विगत 23 मई से 10 जून तक संपन्न होने वाले 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग सामान्य में 21 जिलों से 343 शिक्षार्थी शम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में मंचिस अधिकारी सर्वाधिकारी राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक परिषद में जिला संघ चालक इटावा, वर्ग में सर्वाधिक अधिकारी अनंत विभूषित संत शिरोमणि वैष्णव कुलभूषण श्री श्री 1008, राम नारायण दास, त्यागी जी महाराज महंत श्री द्वारिकापुरी हनुमान मंदिर पक्का तालाब, जिला संघ चालक राम प्रकाश चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य सर्वोदय इंटर कॉलेज वर्तमान में जिला संघ चालक मुख्य वक्ता वीरेंद्र जायसवाल, आप काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एलएलएम हैं और काशी विद्यापीठ में अध्यापन कार्य किया। संघ के विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह का दायित्व है। इनका केंद्र काशी है।
इस कार्यक्रम में वर्ग कार्यवाह डॉ० अनुपम जी सह वर्ग कार्यवाह ज्ञानेंद्र जी, मुख्य शिक्षक मनीष जी, सह मुख्य शिक्षक प्रवीण जी, कानपुर प्रांत के प्रांत संघ चालक भवानी भीख जी, कानपुर प्रांत प्रचारक राम जी सह प्रांत प्रचारक मनीष एवं फतेहपुर विभाग के विभाग प्रचारक ऋतुराज जी एवं वर्ग सर्व व्यवस्था प्रमुख प्रदीप सिंह, सह वर्ग सर्व व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र सिंह, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख ओंकार अवस्थी आदि उपस्थित रहे।


