spot_img
Homeफिल्मी खबरेंरुबिना की दोस्ती, शरद का प्यार और कीर्ति का खास दिन –...

रुबिना की दोस्ती, शरद का प्यार और कीर्ति का खास दिन – जन्मदिन बना यादगार

मुंबई (सं.भा.): टेलीविजन इंडस्ट्री में जहां रिश्ते अक्सर बदलते नजर आते हैं, वहीं अभिनेत्री कीर्ति केलकर के जन्मदिन पर दोस्ती और प्यार की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। इस खास मौके पर अभिनेत्री रुबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कीर्ति केलकर के साथ बिताए गए पलों की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें टैग किया और लिखा, “उस दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिसने मुझे दोस्ती का सही मतलब सिखाया।” रुबिना की यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जन्मदिन के जश्न में अभिनेता शरद केलकर भी शामिल हुए और उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक प्यार भरा संदेश साझा किया। शरद ने तीन प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे वाइफ।”

कीर्ति केलकर को टेलीविजन सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में सिमर प्रेम भारद्वाज की भूमिका से खास पहचान मिली। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में धारावाहिक ‘कमल’ से की थी और 2004 में टीवी सीरियल ‘आक्रोश’ के दौरान उनकी मुलाकात शरद केलकर से हुई, जो आगे चलकर उनके जीवनसाथी बने। वहीं, रुबिना हाल ही में युगल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आई थीं, जहां अलग-अलग थीम और गेम्स के जरिए कपल्स के रिश्तों की परीक्षा ली जाती थी। इसके अलावा वह ‘लाफ्टर शेफ फन अनलिमिटेड’ के दूसरे सीज़न में भी दिखाई दीं, जहां उन्होंने गायक राहुल वैद्य के साथ मिलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com