spot_img
Homeमुंबईसभी जेलों में लगेगा सीसीटीवी, अवैध हरकतों पर कड़ी नजर

सभी जेलों में लगेगा सीसीटीवी, अवैध हरकतों पर कड़ी नजर

मुंबई (सं. भा.)  अपराधियों पर नजर रखने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। महाराष्ट्र के  सभी जेलों में अवैध हरकतों को रोकने के लिए अगले 6 महीनों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे. इस बात की घोषणा गृहमंत्री अनिल देशमुख ने विधान परिषद में की. उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए सरकार ने 91 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. कुछ सदस्यों ने राज्य की जेलों में हो रही गलत हरकतों का मुद्दा उठाया, जिसमें कैदियों के पास मोबाइल फोन,  गांजा और दूसरी प्रतिबंधित वस्तुएं पाई गई हैं. सदस्यों ने गृहमंत्री से पूछा कि इस तरह के अवैध काम को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठाने जा रही है.

गृहमंत्री ने कहा यह गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि जेलों में सीसीटीवी लगाए जाने के बाद इस तरह हरकतों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी. विधायक जयंत पाटील ने कहा कि एक आंदोलन की वजह से उन्हें एक महीना पुणे के येरवड़ा जेल में गुजारना पड़ा था. इस दौरान उन्होंने जेल में गांजा और शराब बिकते हुए देखा था. गृहमंत्री देशमुख ने विश्वास दिलाया कि इस तरह की हरकत आगे नहीं होने दी जाएगी. इस चर्चा में रामहरी रुपनवर, रणजीत पाटील व सुरेश समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com