spot_img
Homeमुंबईसांताक्रुज में मुफ्त भोजन के पैकेट, संस्कार निर्माण फाउंडेशन का आयोजन

सांताक्रुज में मुफ्त भोजन के पैकेट, संस्कार निर्माण फाउंडेशन का आयोजन

मुंबई (सं. भा.)   सामाजिक संस्था संस्कार निर्माण फाउंडेशन के तत्वावधान में 500 लोगों को मुफ्त खाने के पैकेट वितरित किए गए। सांताक्रूज पूर्व के वाकोला आदि परिसरों के झोपड़पट्टी वाले क्षेत्रों में संस्था के स्वयंसेवकों ने घूम घूम कर जरूरत मंदों को भोजन प्रदान किया।

संस्था सचिव सुरेश सरावगी ने बताया कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगाए गए 21 दिवसीय लॉक डाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है, इसी को ध्यान में रखते हुए हमने बैठक में जरूरतमंदों की सेवा करने का फैसला किया। इस अवसर पर डॉ. प्रसाद सामंत, महिला समिति अध्यक्ष उषा सरावगी, शिवशंकर यादव, सुषमा खोवाल आदि ने वाकोला और पाइप लाइन परिसर के झोपड़ियों में पैकेट वितरित किया। इस परिसर के लोग आपातकाल में मोबाइल नं. 09833024882 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com