प्रमोद श्रीवास्तव.
बिंदकी (फतेहपुर)। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बडौदा यूपी बैंक, बिंदकी रोड (चौडगरा) शाखा ने भाउपुर कटरी के एक खाताधारक के परिवार को ₹2 लाख की सहायता राशि प्रदान की। बैंक खाताधारक अरविंद की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके नामांकित उत्तराधिकारी नरेंद्र को यह क्लेम दिया गया।
अरविंद की आकस्मिक मृत्यु से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था, लेकिन प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत महज 20 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर परिवार को ₹2 लाख का लाभ मिला। नरेंद्र ने बैंक में आवश्यक दस्तावेज जमा किए, जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र, पुलिस रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आदि शामिल थे। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राशि स्वीकृत कर दी गई।
नरेंद्र ने इस योजना के लिए सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह सहायता उनके परिवार के लिए संजीवनी साबित हुई। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। बताया गया कि इस बीमा योजना के तहत लाखों भारतीय नागरिकों को दुर्घटना बीमा सुरक्षा दी जा रही है।
इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर सुशील गुप्त, सहायक मैनेजर दीपा द्विवेदी, कैशियर सिल्की पाण्डेय, शुभम सिंह सहित अन्य ग्राहक उपस्थित रहे।


