साकेत नगर, कानपुर (सं. भा.) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी सत्यवीर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने वाराणसी से कानपुर जाते समय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जनपद के कांग्रेसियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
संक्षिप्त प्रवास के दौरान अजय राय ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पूरी मेहनत के साथ कांग्रेस को सशक्त करने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता निर्मल तिवारी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, वेद प्रकाश उर्फ राजन तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, शेख एजाज अहमद, शहाव अली, चौधरी मोइन राइन, ओम प्रकाश कोरी, हम्माद हुसैन, शैलेन्द्र सिंह, शोभा दुबे सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस जय घोष” करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को विदाई दी।


