spot_img
Homeउत्तर प्रदेश3 माह के बच्चे के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य कवलजीत...

3 माह के बच्चे के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य कवलजीत ने किया  रक्तदान

फतेहपुर (प्रमोद श्रीवास्तव) जिले के प्राइवेट अस्पताल जे के चिल्ड्रेन में भर्ती बच्चा रियांश पुत्र फूलचंद्र निवासी ग्राम कनकपुर पोस्ट सिमरा जिला फतेहपुर है ,बच्चे को गर्मी के कारण निमोनिया की शिकायत है, बच्चे को इलाज के दौरान डॉक्टर ने 100 एम एल ओ पाजिटिव ताजे रक्त की अवश्यकता बताई,परिवार में कोई रक्तदान करने वाला नही था,जिस कारण बच्चे के तीमारदार काफी परेशान थे, तभी तीमारदार बच्चे के फूफा अवधेश ने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से सम्पर्क किया जिस ओर टीम द्वारा देरी न करते हुए केस वेरिफाई कर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया , केस ग्रुप में डालते ही टीम के सदस्य कवलजीत सिंह सिमर रक्तदान के लिए तैयार हो गए और मानस रक्तकेन्द्र पहुचकर बच्चे के लिए अपना पाचवा रक्तदान किया ,जिससे बच्चे के तीमारदार को समय से रक्त की उपलब्धता हो पाई , इस मौके पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह व मानस रक्तकेन्द्र से अनामिका उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com