फ़तेहपुर (सं. भा.) । शहर के कटरा अब्दुल गनी निवासी माया सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर उत्तरी क़स्बा स्थित उनके प्लॉटों पर शिवम् शुक्ला, शुभम् परिहार, अभिषेक सिंह व नैतिक तिवारी द्वारा जबरन क़ब्ज़ा करके निर्माण करवा लेने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जब भी वह निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास करती है, दबंग क़ब्ज़ेदार अभद्रता करते हैं और मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। माया सिंह ने अपने विकलांग बच्चों का वास्ता देते हुए पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्यवाही करने और निर्माण कार्य रुकवाने की माँग की है। साथ ही हल्का पुलिस द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गये आदेश का अनुपालन न करने का आरोप भी लगाया है।
दिव्यांगों के प्लॉटों पर दबंग कर रहे जबरन कब्जा, पुलिस मौन
RELATED ARTICLES


