spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसेवाभावी गोरे सिंह ने किया पूरी मार्केट का किराया माफ

सेवाभावी गोरे सिंह ने किया पूरी मार्केट का किराया माफ

उत्तर प्रदेश (सं. भा.) : कोरोना महामारी के इस दौर में जरूरतमंद लोगों की सेवा हर कोई अपना कर्तव्य मान कर अपने – अपने तरीके से कर रहा है। उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। यहां के प्रत्येक जिले, शहर, कस्बा और गांव में भी जरूरतमंद लोगों की मदद का नजारा देखने को मिल रहा है। प्रांत के विभिन्न जिलों से आ रही सेवाभावी खबरों में फतेहपुर जिला भी पीछे नहीं है। हमेशा अखबारों और समाचार चैनलों पर सुर्खियों में रहनेवाला फतेहपुर जिला अब अपनी सेवाभावी प्रकृति के लिए सुर्खियों में है। यहां के चौडगरा क्षेत्र की लंबरदार मार्केट के मालिक ‘सिंह’ की मानवतामयी दहाड़ से दुकानदारों में खुशियों की सौगात लहर है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चौडगरा क्षेत्र में लंबरदार मार्केट है, जिसके मालिक गोरे सिंह हैं। उन्होनें  मार्केट के दर्जनों दुकानदारों का अप्रैल महीने का किराया माफ कर दिया है। किराए की यह राशि 80 हजार रुपए है। इतनी बड़ी रकम माफ कर गोरे सिंह ने मालिक और पैसे वालों के सामने एक मिसाल कायम की है। इतना ही नहीं वे दुकानदारों के परिवार के लोगों को और किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी खयाल रख रहे हैं। बता दें कि संयुक्त परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे गोरे सिंह पांच भाई हैं। उनके बड़े भाई कल्याण सिंह लगातार तीसरी बार ग्राम प्रधान हैं तथा सुरेंद्र सिंह उर्फ गोरे सिंह फतेहपुर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष हैं। सेवा भाव इन सभी भाइयों के रग – रग में है। यह उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com