spot_img
Homeलोकल दलालों से आवासीय परियोजनाओं को झटका

लोकल दलालों से आवासीय परियोजनाओं को झटका

  • लोगों को गुमराह कर डालते है अडंगा
  • जरुरतमंदो को घर दिलाने के लिए सांसद शेट्टी ने कसी कमर

मुंबई (सं. भा.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प कि हर जरुरतमंद को उसके हक का घर मिलना चाहिए, को साकार करने के लिए उत्तर मंुबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने कमर कस ली है। इसके लिए उन्होंने विरोधियों द्वारा उनपर लगाए गए आरोपों को चुनौती देते हुए न केवल उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बल्कि नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार को भी पत्र लिखकर जांच करने की मांग की है। साथ इन्होंने यह भी चुनौती दी है कि उत्तर मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह द्वारा लगाए गए आरोप कि उनके पास २०० से अधिक घर है। यदि पाए जाते है तो राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को बाट दिए जाए। गोपाल शेट्टी ने संगठन भारत को बताया कि मै पिछले ३२ सालों से जनता द्वारा चुनकर आ रहा हु। मेरे उपर एक भी दाग नहीं लगा है लेकिन मेरी लोकप्रियता से इर्श्या रखने वाले लोग दुश्प्रचार करने मे लगे है, लेकिन मै इस सब कि परवाह किए बिना जनता के लिए काम कर रहा हु। उन्होंने २००८ में ही इस तरह के झुठे आरोपों को लेकर तत्कालिन गृहमंत्री आर.आर.पाटिल को पत्र लिखकर अपने खिलाफ जांच करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की थी।


गौरतलब हो कि कांदिवली पश्चिम के एकता नगर में म्हाडा की जमीन पर रवी ग्रुप द्वारा एसआरए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जिसका कुछ भाग बाकि भी है। एसआरए योजना के स्थानीय समिती ने जो करार किया था उसके हिसाब से बिल्डर ने सबको पैसा भी दे दिया लेकिन जब नई कमेटी बनने लगी तो उसने लोगों को और पैसा दिलाने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर दिया। स्थानिय दलालों के कारण लगभग २५० परिवारों को तैयार घर नही मिल पा रहा है। इस मामले मे शेट्टी का कहना है कि बिल्डर और पात्र लोगों को एक दुसरे का सहयोग करते हुए योजना का लाभ लेना चाहिए न की दलालों के चक्कर में योजना को लटकाना चाहिए। इससे सिर्फ दलालों का फायदा योगा न की बिल्डर और पात्र लोगों का।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com