spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकारगार मंत्री के निर्देशन में कैंप लगाकर क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य,...

कारगार मंत्री के निर्देशन में कैंप लगाकर क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य, श्रम रोजगार, दिव्यांग,विधवा,गोल्डेन कार्ड का हुआ पंजीयन

संवाददाता (नीरज सिंह) फतेहपुर जनपद के मलवाँ विकासखंड के आशापुर डाक बंगले में उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री द्वारा शासन की मुख्य योजनाओं को ध्यान में रखते हुए। कैंप का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर अचानक कारागार मंत्री के कार्यक्रम के स्थगित होने से कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में मायूसी जहां छाई रही तो वहीं दूसरी ओर कैंप में बड़ौदा यूपी बैंक,उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, स्वास्थ्य टीम द्वारा कोविड-19, श्रम विभाग की जांच अलग-अलग काउंटर लगाकर आसपास के गांव से आए लोगों को लाभान्वित कराने का कार्य का संचालन किया गया। जिससे क्षेत्रीय आमजनमानस लाभान्वित हुआ। श्रम विभाग की ओर से श्रमिक पंजीयन के लिए पहुंचे। जाड़े का पुरवा अभय पुर रसूलपुर के लोगों ने श्रम विभाग में पंजीयन कराया। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर कायम तुम्हें दरियापुर शादीपुर के किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।


विधवा दिव्यांग पेंशन के लिए शिवराजपुर, कीचकपुर, बड़ाहार, औंग के लोगों ने फार्म भर कर पेंशन की मांग की। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ संजय के साथ पीएचसी प्रभारी अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप के दौरान काउंटर लगाकर लोगों की कोविड-19 की जांच की कार्यक्रम में दूसरी ओर आरो मनोज उत्तम के साथ खंण्ड विकास अधिकारी मलवाँ अरुण पाठक समाज कल्याण अधिकारी के मिश्रा, के साथ क्षेत्रीय सम्राट नागरिक राजकुमार सिंह, शिवराम सिंह, ग्राम प्रधान पुत्र प्रतिनिधि संजय सिंह अभयपुर, राजेश सिंह आशापुर प्रधान,शीलू सिंह, बबुआ सिंह,दिनेश कुमार हरिशंकर तिवारी ग्राम प्रधान सौंह, रविंद्र विश्वकर्मा बनियन खेडा प्रधान रहे प्रमुख रुप से मौजूद।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com