फतेहपुर (उ. प्र.) फतेहपुर जनपद के मलवां ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत शिवराजपुर रोड स्थित श्री भूमानंद स्मारक इंटर कॉलेज, भाऊपुर साई, फतेहपुर, प्रतिवर्ष शिक्षण क्षेत्र में नये -नये कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है। इसमें अध्यन करने वाले छात्र -छात्राओं में ज्यादा तर गंगा कटरी तराई क्षेत्रों के गावों के हैं। अपनी उपलब्धियों के चलते उक्त माध्यमिक विद्यालय मात्र फतेहपुर जनपद में ही नहीं, भाऊपुर साई का नाम समूचे प्रदेश में रोशन कर रहा है।
प्राप्त विवरणों के अनुसार विगत शैक्षणिक वर्ष -२०१८ -१९ में हाईस्कूल का परीक्षा फल ८४ प्रतिशत रहा है। विद्यालय के वरीयता क्रम में उत्तीर्ण छात्रा अनामिका देवी -८३ प्रतिशत, शिवानी -८० प्रतिशत एवं रीमा देवी -७९ प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में इंटर मीडिएट का परीक्षाफल ७४ प्रतिशत रहा है। उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं में रजनीश सिंह -८० प्रतिशत (प्रथम), धीरेन्द्र सिंह -७९ प्रतिशत, सुमित कुमार -७६ प्रतिशत, सृष्टि पांडे -७५ प्रतिशत एवं विवेक कुमार -७५ प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्री भूमानंद स्मारक इंटर कॉलेज, भाऊपुर साई, फतेहपुर का नाम रोशन किया है। सारी सफलताएं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम एवं शिक्षको की लगन से संभव हुई है।


