spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईक्राइम ब्रांच की गिरफ्त में अब तक बीस 

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में अब तक बीस 

विनय दूबे/भाईंदर 

ठाणे (सं.भा.) मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल‑4 ने सतत और गहन जांच के बल पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मेथिडोन/एमडी ड्रग फैक्ट्री सील कर कुल करीब 22.79 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ, रसायन तथा लैब उपकरण जब्त किया,क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में अब तक 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

मीरा रोड से मिली थी पहली कड़ी

ज्ञात हो कि गत 4 अप्रैल को मीरा रोड(पू) के नयानगर क्षेत्र से अरबाज कुरैशी दम्पति के घर पर छापा मारकर पुलिस ने 2 करोड़ 66 लाख 17 हजार 280 रूपये मूल्य की कुल 1 किलो 324 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडी नामक ड्रग्स बरामद किया था।

बॉक्स में…जांच में खुला अंतरराज्यीय रैकेट

यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख के नेतृत्व में उनकी टीम ने मुंबई के अग्रिपाड़ा, मालवनी और मनोरी क्षेत्रों तथा तेलंगाना के ज़ाहिराबाद क्षेत्र से बड़े पैमाने एमडी ड्रग्स बरामद कर फैक्ट्री को सील किया, इसी मामले ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुई पुलिस की टीम ने 16 जून को हरदोई जिले के संडीला पुलिस स्टेशन क्षेत्र से अभियुक्त नंबर 19 तस्लीम आरिफ चुट्टन उर्फ़ रज्जाक को गिरफ्तार कर 1 किलो 26 ग्राम एमडी,और उसके निर्माण में प्रयुक्त 300 लीटर मोनो मिथाइलअमाइन रसायन के साथ तथा कई प्रयोगशाला उपकरणों को बरामद किया।

अब तक की गई कार्रवाई में कुल मिलाकर लगभग ₹22.79 करोड़ मूल्य का मादक पदार्थ, रसायन और उपकरण जब्त किए गए हैं और 20 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है; मामले की आगे की जांच अभी जारी है।

बॉक्स में…

पुलिस उपायुक्त(क्राइम) संदीप डोईफोड़े ने बताया कि यह यह एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट है। हरदोई में कारखाना नष्ट करना हमारी बड़ी सफलता है। गिरोह नशीले पदार्थों के उत्पादन और वितरण में जटिल नेटवर्क का संचालन कर रहा था, जिसके तार महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े हुए पाए गए हैं, आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए हमारी अपील की है कि नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com