spot_img
Homeउत्तर प्रदेशट्रैक्टर यात्रा निकाल रहे सपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक

ट्रैक्टर यात्रा निकाल रहे सपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक

संवाददाता (नीरज सिंह) फतेहपुर जनपद किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए गणतंत्र दिवस के पर्व पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन मंगलवार को सपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिन्दकी महेंद्र बहादुर उर्फ बच्चा सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली में किसान आंदोलन के समर्थक सपा नेता व कार्यकर्ताओं नेशनल हाईवे NH2 से होते हुए से चलकर देखते हैं चौडगरा चौराहे से बिन्दकी रोड की ओर यात्रा निकालते समय थानाध्यक्ष कल्यानपुर अनूप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने ट्रैक्टर यात्रा निकाल रहे कार्यकर्ताओं से यात्रा का परमिशन दिखाने को कहा न दिखा पाने पर यात्रा स्थगित करवा दी जहां सपा नेता व ट्रैक्टर में सवार समर्थक आक्रोशित होकर मौजूदा सरकार पर किसान विरोधी होने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रशासन की शख्ती के चलते यात्रा स्थगित हो गई। बिन्दकी तहसील जा रहे कार्यकर्ताओं ने अपने अपने साधन से तहसील पहुंचे। किसान बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ट्रैक्टर यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, लोहा सिंह यादव, नागेंद्र सिंह गौतम, राजेन्द्र यादव, हितेश सिंह गौतम,संतोष कुमार निषाद, परशुराम यादव, अरुण, सुनील, लवकुश, मनीष

प्रशासन का तर्क
ट्रैक्टर यात्रा स्थगित करवाने के सवाल पर थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि बिना परमिशन के ही ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया जा रहा था। अनुमति पत्र मांगने पर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर सूचना मिलते ट्रैक्टर यात्रा को स्थगित कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com