spot_img
Homeमुंबईबीट वालों की मिलीभगत से चल रहा स्पा

बीट वालों की मिलीभगत से चल रहा स्पा

  • शिकायत के बाद कहते है आल इज वेल
  • कार्यवाई नहीं करने के लिए बनाते है बहाने
    मुंबई (सं. भा.) अक्सर पुलिस आम लोगों से कानून की मदद करने के लिए आगे आने की अपील करती है लेकिन जब जागरूक आदमी कानून की मदत करने आगे आते है और गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायत करते है तो पुलिस करवाई से बचने के लिए बहानेबाजी करते है ऐसा ही एक उदहारण बोरीवली में देखने को मिला जहां गैरकानूनी रूप से चलने वाले स्पा की शिकायत करने पर बोरीवली के सीनियर पीआई कहते है की मुझे कुछ नहीं मिला आके मुझे पूरा डिटेल बताओ.उल्लेखनीय है कि बोरीवली पश्चिम के लिंक रोड स्थित शिम्पोली सिगनल के बगल में ए-द एएचसीएल होम्स सहकारी गृह निर्माण संस्था बिल्डिंग के तीसरे महले पर ले सेरीन स्पा चलाया जा रहा है।जहा उसी फ्लोर में एक और भी एक स्पा चालू है इसके चलते बिल्डिंग के निवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिसकी शिकायत कई बार किए जाने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है लोगों का आरोप है की यहाँ सबकुछ पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है इसलिए इस तरफ आँख बांध कर लेते है क्यूंकि बीट ऑफिसर के मिलीभगत से यहाँ के स्पा और पार्लर चल रहे है।

इसी तरह मलाड, लिंक रोड, कांच पाड़ा सिग्नल के पास सोनल इंडस्ट्रीज में स्काई वेलनेस नामक स्पा चालू है, लिंक रोड से सटे सुंदरलेन में रिच लुक यूनिसेक्स सलून की आड़ में वेश्यावृत्ति का कारोबार चालू है साथ ही मलाड के न्यू लिंक रोड स्थित चिंचोली बंदर रोड के शिव गौरी अपार्टमेंट मे ऑरा थाई स्पा मैं भी मसाज के नाम पर देह व्यापार चलता है। इसी तरह एसबी रोड मार्वे सिंगल के पास भी कई स्पा के नाम पर वेश्यावृत्ति के कारोबार हो रहा है इस विषय में जब स्थानीय पुलिस से बात की जाती है तो वह कहते है की आप एड्रेस भेजो हम कारवाही करते हैं लेकिन कुछ होता नहीं है। यही रवैया मालाड पुलिस का भी है जो शिकायत करने के बावजूद एक्शन नहीं लेती और जानकारी नहीं होने का बाहाना बनाती है साथ ही शिकायत कर्ताओ को फसाने के लिए कहती है आओ मुझे जगह बताओ लोग बताते है कि जब शिकायतकर्ता जगह दिखाते है तोह उन्हें भी उसमे आरोपी बना देते है इस धंदे को बढाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम और कॉल सेंटर का प्रयोग किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com