spot_img
Homeठाणेटोरेंट पावर और एमएसईडीसीएल के विशेष सेवा शिविर

टोरेंट पावर और एमएसईडीसीएल के विशेष सेवा शिविर

उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निपटारा

प्रमोद कुमार
ठाणे (स भा):  टोरेंट पावर लिमिटेड, जो भिवंडी तथा शिल–मुम्ब्रा–कलवा (एसएमके) क्षेत्र में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के संविदा भागीदार के रूप में कार्यरत है, उपभोक्ताओं को बेहतर और सरल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित कर रहा है। कंपनी का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को देखते हुए यह पहल की जा रही है।
शिल–मुम्ब्रा–कलवा क्षेत्र में शिविर 25 नवम्बर को अरिहंत आरोही भवन, कल्याण–शिल मार्ग स्थित टोरेंट उपभोक्ता सहायता केंद्र पर आयोजित होगा। वहीं 26 नवम्बर को भिवंडी में अर्श निवास, चाविंद्रा मार्ग, आमपाड़ा स्थित उपभोक्ता सहायता केंद्र पर शिविर लगाया जाएगा। दोनों दिनों में शिविर का समय प्रातः 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।
इन शिविरों में टोरेंट पावर और एमएसईडीसीएल के अधिकारी मौजूद रहेंगे और बिजली बिल, मीटर, नए कनेक्शन, तकनीकी शिकायतों से लेकर विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों तक—सभी का समाधान करेंगे। उपभोक्ता एमएसईडीसीएल से जुड़े पुराने लंबित प्रकरण भी इसी शिविर में निपटा सकेंगे, जिससे उन्हें बार–बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
टोरेंट पावर ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस विशेष शिविर का पूरा लाभ उठाएँ और अपनी किसी भी समस्या या लंबित मामले का समाधान मौके पर कराएँ। कंपनी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता सहायता क्रमांक पर भी संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com