- 2 चोर हुए गिरफ्तार
मुंबई (सं. भा.) । मालाड पूर्व के प्रसिद्ध मंदिर वैष्णो देवी के धाम में 12 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे के दरमियान देवी के आभूषणों की चोरी करने के उद्देश्य से 2 चोर घूंसे थे। चोरी करने में दोनों सफल भी रहे। दिंडोशी पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने काफी कर्ज ले रखा था , चोरी का माल बेच कर वे दोनों अपना कर्ज उतारना चाहते थे। आरोपियों के पास से चांदी के 3 मुकुट, 2 छतरी, 1 ग्लास बरामद हुआ है। डीसीपी स्मिता पाटिल के अनुसार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जीवन खरात पीएसआई अजीत देसाई की टीम को पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने चांदी के आभूषण को सोने का आभूषण समझकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, क्योंकि आभूषणों पर सोने का पानी चढ़ाया गया था। चोर आभूषणों को बेच पाते, उससे पहले ही पुलिस ने कुरार के कोंकणी पाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम मृतुन्जय (28), कृष्ण कुमार श्याम बहादुर हरियर (32) को गिरफ्तार किया है।



