मीरा-भाईंदर (सं.भा.): संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने सूरज मिश्रा को मीरा-भाईंदर जिला भाजपा आईटी सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति विधायक नरेंद्र मेहता के निर्देश पर मुंबई प्रदेश भाजपा आईटी सेल के महामंत्री निखिल चौहान द्वारा की गई। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। अपनी नियुक्ति पर सूरज मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और तन्मयता से खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को डिजिटल माध्यमों के जरिए मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
सूरज मिश्रा ने विधायक नरेंद्र मेहता और निखिल चौहान के मार्गदर्शन एवं विश्वास के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


