spot_img
Homeमुंबईस्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्रों को मिला न्याय, फिर खेल सकेंगे अपने...

स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्रों को मिला न्याय, फिर खेल सकेंगे अपने टर्फ पर

बोरीवली (सं. भा.) : स्वामी विवेकानंद स्कूल के मैदान पर बने टर्फ-नेट को म्हाडा अधिकारियों द्वारा ध्वस्त किए जाने से छात्रों और अभिभावकों में रोष फैल गया था। इस घटना के बाद उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने तुरंत हस्तक्षेप किया और लगातार प्रयासों के बाद स्कूल को टर्फ-नेट चलाने की लिखित अनुमति दिलाने में सफलता प्राप्त की।

गोपाल शेट्टी ने इस विषय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व स्कूल प्रबंधन द्वारा आरटीआई एक्टिविस्ट को आगे कर इस कार्रवाई को अंजाम दिलाया गया, जबकि म्हाडा अधिकारियों ने स्कूल में चल रही परीक्षाओं को नजरअंदाज कर जल्दबाजी में तोड़फोड़ की। हालांकि, वर्तमान स्कूल प्रबंधन ने पहले भी टर्फ संचालन की अनुमति ली थी और समय समाप्त होने से एक माह पूर्व रिनुअल के लिए आवेदन भी कर दिया था। इसके बावजूद हुई यह कार्रवाई अन्यायपूर्ण और निंदनीय थी।

गोपाल शेट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित और समर्पित हैं, ऐसे में इस तरह की प्रताड़ना शर्मनाक है। उन्होंने रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां से देश के लिए खिलाड़ी निकलते हैं, वहां इस तरह की कार्रवाई बिल्कुल गलत है। उन्होंने संकल्प लिया था कि छात्रों को उनका न्याय मिलेगा, और अंततः वह इसमें सफल भी हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com