spot_img
Homeमुंबईफर्जी कॉल सेंटर से ठगी का सिंडीकेट, धोखाधड़ी करने के आरोप में...

फर्जी कॉल सेंटर से ठगी का सिंडीकेट, धोखाधड़ी करने के आरोप में 6 गिरफ्तार

वसई (सं. भा.) लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर शेअर मार्केट समेत अन्य संस्थानों में इन्वेस्टमेंट कराकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से ठगी का सिंडिकेट चलाने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है वसई (प।) अम्बाडी रोड स्थित विश्वकर्मा पैराडाइज को। ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को मानिकपुर पुलिस के सायबर अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से 16 मोबाईल और 48 सिमकार्ड भी जब्त किया हैं। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी प्रेसविज्ञप्ति में बताया कि पकड़े गए आरोपी वसई (प।), अम्बाडी रोड के विश्वकर्मा पैराडाइज को ऑपरेटिव हा।सो। में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में मोबाइल धारकों से संपर्क कर उन्हें 4 से 5 ए के माध्यम से शेयर मार्केट व फॉरेन मार्केट से दुगना पैसा फायदा दिलवाने का लालच देकर अलग-अलग बैंकों में पैसा जमा करवाते थे।

देश के कोने-कोने से बनाते थे शिकार

जिसकी सूचना मुखबीर के माध्यम से सहायक फौजदार महेश गोसावी को मिली जिसके आधार पर सायबर अपराध शाखा की टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर मौके से कॉल सेंटर चलाने वाले आदिल यूसुफ मेमन (28), हुशैन नोमान बुंदिवाला (22), हुजेफा अकबर बहरेनवाला (23), मुर्तजा हुजेमा भांडपुरावाला (19), अब्देली शब्बीर ईजी (21) व हुशैन शब्बीर संजानवाला (23) को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com