spot_img
Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार टेंपो पलटा मासूम सहित कई घायल

तेज रफ्तार टेंपो पलटा मासूम सहित कई घायल

जसपुरा (सं. भा.)। गौरी कला से सवारियां लेकर जसपुरा आ रहा टेंपो में पलट गया। रामपुर चौडगरा में रामपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस को देखकर सवारी लेने के चक्कर में टेंपो को चालक ने तेज रफ्तार कर दी जिससे संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में अर्चना निवासी गौरीकला, फूलकुमारी निवासी दौलतपुर घाटमपुर, हेतराम पाल निवासी गौरीकला, कृष्ण द्विवेदी, शिवकली गौरी कला से जसपुरा आ रहे थे। सभी का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। डा. संदीप कुमार ने बताया कि कृष्ण द्विवेदी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
सिकहुला गांव में खड़ी टेंपो से स्कूटी की टक्कर होने से सत्यनारायन निषाद निवासी असवारमउधाना थाना सजेती कानपुर घायल हो गया।
आटो व बाइक की भिड़ंत में वृद्धा समेत छह घायल
रविवार दोपहर एक आटो नरैनी की ओर से सवारियों को लेकर गिरवां की ओर रहा था। उसमें चालक समेत करीब नौ लोग सवार थे। गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर व बड़ोखर के बीच शहर की ओर से जा रही बाइक से आटो भिड़ गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़े। वाहन में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में जहां बाइक सवार राजकुमार निवासी ग्राम खरौली जिला पन्ना व उसकी दादी कल्ली घायल हो गईं। वहीं आटो सवार खेलावन डाड़िन पुरवा गिरवां, गयाचरन ग्राम पिपरहरी, कलुवा मोहल्ला पोड़ाबाग शहर घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि एक अन्य आटो सवार को मामूली चोट आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com