मुंबई (सं.भा.) : सिनेमा की दुनिया में सुपरस्टार और मोटरस्पोर्ट की दुनिया में उभरते रेसर के रूप में पहचान बना रहे अभिनेता अजित कुमार इन दिनों दुबई में सुर्खियों में हैं। प्रतिष्ठित ‘दुबई 24H सीरीज’ रेसिंग इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे अजित कुमार को प्रोत्साहित करने के लिए अभिनेत्री नयनतारा अपने पति और निर्देशक विग्नेश सिवन के साथ दुबई ऑटोड्रोम पहुंचीं। इस खास मौके पर सितारों की मौजूदगी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ा दिया।
इस अहम अंतरराष्ट्रीय रेसिंग इवेंट में अजित कुमार अपनी टीम ‘अजित कुमार रेसिंग’ के साथ भाग ले रहे हैं। दुबई ऑटोड्रोम में नयनतारा और विग्नेश सिवन का अजित कुमार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अजित दोनों को अपनी रेसिंग टीम के सदस्यों से मिलवाते नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले अभिनेता सिबी सत्यराज और मशहूर संगीत निर्देशक अनिरुद्ध भी रेसिंग सर्किट पर पहुंचकर अजित कुमार से मुलाकात कर चुके हैं। मोटरस्पोर्ट में अजित की बढ़ती सक्रियता ने यह साबित कर दिया है कि वह अभिनय के साथ-साथ रफ्तार की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
इसी बीच, अजित कुमार के रेसिंग करियर पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर भी काम चल रहा है, जो अगले साल 1 मई को रिलीज होने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री में उनके जुनून, संघर्ष और मोटरस्पोर्ट के सफर को करीब से दिखाया जाएगा।
रेसिंग ट्रैक पर ‘थाला’ का जलवा, दुबई में अजित कुमार को सपोर्ट करने पहुंचीं नयनतारा
RELATED ARTICLES


