spot_img
Homeठाणेकोविड को लेकर ठाणे मनपा सतर्क

कोविड को लेकर ठाणे मनपा सतर्क

  • 24 घंटे शुरू होंगे पैथोलॉजी
  • रोजाना 2 हजार लोगों का किया जाएगा जांच

ठाणे (सं. भा.)  कोविड के मामलों को देखते हुए ठाणे मनपा सतर्क हो गई है। मनपा ने ऐसा निर्णय लिया है कि रोजाना 2 हजार लोगों का आरटीपीसीआर और ऐंटीजेंट जांच की जाएगी। इसके लिए  पैथोलॉजी को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने लिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने का निर्देश भी दिया है। आयुक्त ने अस्पतालों में आरटी पीसीआर और ऐंटिजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाने के साथ ही कोविड टीकाकरण, दवा की उपलब्धता, पर्याप्त ऑक्सिजन, बेड की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है।

बता दें कि ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट बीएफ- 7 के मरीजों की संख्या चीन में बढ़ रही है। है। गुजरात और उड़ीसा में भी चार मरीज मिले हैं। मनपा आयुक्त ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाई। शहर में रोजाना होने वाले कोविड टेस्ट और टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने कलवा शिवाजी अस्पताल, पार्किंग प्लाजा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित ठाणे रेलवे स्टेशन पर भी जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। बैठक में उपायुक्त मनीष जोशी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. प्रसाद पाटिल मौजूद थे।

24 घंटे शुरू होंगे पैथोलॉजी

आयुक्त ने सैंपल लेने के 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने पैथोलॉजी लैब को तीनों शिफ्ट में 24 घंटे शुरू रखने का भी आदेश दिया है।

कोविड सेंटर की बुनियादी सेवाओं की होगी ऑडिट

आयुक्त ने कोविड अस्पतालों के बुनियादी सेवाओं जैसे ऑक्सिजन, फायर, स्ट्रक्चर, विद्युतीकरण व जलापूर्ति का ऑडिट करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com