हम सभी रोज सुबह कोई न कोई अखबार जरूर पढ़ते है। बदलते युग और बदलती तकनीक का असर मीडिया पर भी पड़ा है। अखबार के बाद न्यूज चैनल और अब डिजिटल प्लेटफार्म, सोशल मीडिया, नेटवर्किंग साइट्स, वेबसाइट, इसके अलावा ना जाने कितने फॉर्मेट में आज समाचार परोसा जा रहा है। अब एक नया जरिया एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए भी समाचार हम लोगों के बीच में है। नित बदलती तकनीक के बीच प्रिंट मीडिया के सामने भी कई चुनौती है। यह चुनौती तब और बड़ी हो जाती है जब कोई एक अखबार के संचालन की जिम्मेदारी एक पत्रकार के कंधे पर हो। जी हां हम बात कर रहे हैं “संगठन भारत” समाचार पत्र की। इस अखबार के संचालन की बागडोर एक निर्भीक पत्रकार श्री राजकिशोर तिवारी के हाथों में है।
कोई भी चुनौती स्वीकार करना और उसका मुकाबला करना पत्रकार के स्वभाव में होता है। श्री राजकिशोर तिवारी के जुझारूपन, समाज, अपने शहर मुंबई, प्रदेश और देश के प्रति लगाव का नतीजा है कि संगठन भारत इस वर्ष अपनी 15 वीं वर्षगांठ मना रहा है। मुंबई शहर में इस अखबार ने अपने 14 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस अखबार ने अपने खबरों के जरिए देश, प्रदेश व समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने का प्रयास किया है। संगठन भारत समाचार पत्र 29 मार्च को अपनी 15 वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस सफलता के लिए संगठन भारत के संपादक श्रीमान राजकिशोर तिवारी जी व उनकी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं।
आदित्य आरएस दुबे
अध्यक्ष- मुंबई हिंदी पत्रकार संघ


