मुंबई (सं.भा.) सिनेमाघरों में रिलीज के हफ्तों बाद भी धुरंधर 2 का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और अब इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल वैश्विक कलेक्शन 1788 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जिससे यह अब दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस सूची में पहले स्थान पर दंगल कायम है। फिल्म का प्रदर्शन घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में शानदार रहा है। भारत में फिल्म ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज मार्केट में भी इसने 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। रिलीज के 40 दिन बाद भी फिल्म की कमाई जारी है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। एक्शन और स्पाई थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है। उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का पहला भाग भी सुपरहिट रहा था और उसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। दूसरे पार्ट ने उस सफलता को और आगे बढ़ाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं।
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी
RELATED ARTICLES


