spot_img
Homeमुंबईपुलिस की मिलीभगत से चल रहा है जुआ घर, आकुर्ली रोड पर...

पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है जुआ घर, आकुर्ली रोड पर जुटते है जुआड़ी

मुंबई (सं. भा.)। एक तरफ तो लोग कोरोना काल मे काम धंधा नही होने कि बात कहकर समय को कोसते है। जबकि दुसरी तरफ बड़ी संख्या मे ऐसे भी लोग है को जुआ खेलने जुआ घर मे जाते है। जानकारी के अनुसार कांदिवली पूर्व स्टेशन के बाहर आकुर्ली रोड पर संदीप होटल स्थित हैं। जिसके उपर इकबाल द्वारा जुआ घर चलाया जाता है। लोगों का कहना है कि समता नगर पुलिस के कुछ अधिकारियों कि मिलीभगत से जुए का गोरख धंधा फल फुल रहा है। लेकिन इसमे अक्सर गरीब मजदूर फस जाते है। जो जीतने की लालच मे यहां आते है। सूत्रों की माने तो अक्सर जुआं घर मे वही लोग जाते है और जो लोग २ नंबर की कमाई करते है। लेकिन कभी-कभी इसमे भोलेभाले मजदूर भी फस जाते है जो टाइम पास के साथ दाव लगाते है। स्थानिय लोगो का कहना है कि सड़क से लेकर होटल के उपर तक जुआड़ियों कि आवाजाही होती रहती है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com