मुंबई (सं. भा.) चलती ट्रेन में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। महिला का शव ट्रेन के शौचालय में रस्सी से लटका पाया गया। बांद्रा टर्मिनस से दिल्ली जा रही स्वराज एक्सप्रेस में एक युवती के फांसी लगाए जाने की घटना से यात्रियों में खलबली मच गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर 12.35 बजे को 12471 स्वराज एक्सप्रेस जब बोरीवली के आगे निकली तो एस 4 कोच के यात्रियों ने सूचना दी कि एक युवती काफी देर से शौचालय में गई और नहीं निकली। दोपहर लगभग 1.10 बजे ट्रेन को दहानू रोड स्टेशन पर रोका गया।
टीटीई ने यात्रियों के साथ मिलकर वॉशरूम का बंद गेट खोलने की कोशिश की दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई तो एक युवती शौचालय के फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके गले में ओढ़नी का कपड़ा लपेटा हुआ था और घाव हो गया था।
यात्रियों के अनुसार उसकी मौत हो गई थी। उसके बैग में मिले आधार कार्ड में उसका नाम आरती कुमारी उम्र 20 वर्ष बताया गया।
उसका पता बिहार का था. एक यात्री ने बताया कि जब वह ट्रेन में चढ़ी, तब ने उसके साथ एक व्यक्ति भी था।


