वसई –विरार मनपा में अनोखा घोटाला
विरार (सं. भा.) वसई विरार मनपा में एक अनोखा घोटाला सामने आया है। जिसमे सैकड़ो वाहनों के कागजात ही गायब हो गए है। इसमें मनपा के स्वामित्व वाले कई विभागों के वाहनों के दस्तावेज गायब हो गए हैं। मनपा ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। साथ ही परिवहन विभाग से इन वाहनों के दस्तावेजों की प्रति प्राप्त कराने की मांग की है। वसई विरार मनपा के अलग-अलग विभागों के लिए लगभग 250 वाहन मनपा के स्वामित्व परिवहन विभाग की वेबसाइट पर मनपा के स्वामित्व वाले वाहनों का निरीक्षण किये जाने पर जब कोई रिपोर्ट नहीं मिली, तो इसकी मांग मनपा से की गई तब इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद मनपा ने इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराने के साथ ही परिवहन विभाग से वाहनों के कागजात की मांग की है।
मनपा विभागों में कार्यरत वाहनों की वैधता समाप्त होने के बावजूद ऐसे वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें से कुछ वाहन अनुबंध के आधार पर उपयोग में हैं तो कई वाहनों के पीयूसी क्षमताओं और वैधता का कभी परीक्षण नहीं किया जाता है। यह पर्यावरण विरोधी वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। जबकि ऐसा करना गलत है।


