spot_img
Homeफिल्मी खबरेंएक बार फिर गरजेगा ‘जाट’, सनी देओल ने किया पार्ट-2 का ऐलान

एक बार फिर गरजेगा ‘जाट’, सनी देओल ने किया पार्ट-2 का ऐलान

बॉलीवुड में एक्शन का तड़का एक बार फिर देखने को मिलेगा, क्योंकि सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘जाट’ के सीक्वल ‘जाट-2’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
सनी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘जाट’ के एक साल पूरे होने के मौके पर खास पोस्ट साझा करते हुए इस सीक्वल की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान के अनुभवों को याद करते हुए कहा कि यह उनके करियर के सबसे यादगार और ऊर्जा से भरे प्रोजेक्ट्स में से एक रहा है।
उन्होंने फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी और अपने सह-कलाकार रणदीप हुड्डा व विनीत कुमार सिंह का आभार जताया। सनी ने संकेत दिया कि ‘जाट-2’ के जरिए वह एक बार फिर उसी जोश और एक्शन के साथ दर्शकों के बीच लौटेंगे।
पहली फिल्म ‘जाट’ में दमदार एक्शन और मजबूत कहानी देखने को मिली थी, जिसमें रणदीप हुड्डा ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। अब इसके दूसरे भाग को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह पहले से ज्यादा बड़े पैमाने और दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आएगी।
फिलहाल ‘जाट-2’ की रिलीज डेट या शूटिंग शेड्यूल को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म से जुड़ी और अपडेट्स सामने आएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com