spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाजार बंदी का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

बाजार बंदी का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

फतेहपुर (सं. भा.) : कोविड के बढ़ते हुए संक्रमण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाजार बंदी को बढ़ाकर 17 मई कर दिया है। इस निर्णय का उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक सदस्य किशन मेहरोत्रा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, मौजूदा परिवेश में बंदी बहुत जरूरी है। जीवन रहेगा तो व्यापार कल भी हो जाएगा। इसके साथ ही कोविड नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से राष्ट्रहित, समाजहित जनहित में निवेदन करता है कि शासनिक, प्रशासनिक, सरकारी गैर सरकारी, रेल सेवा, बस सेवा बैंक समस्त कार्यालय आदि में बंदी लगाते समस्त सेवारत अधिकारियों कर्मचारियों को कोरोना जैसी बीमारी से बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। ताकि देश व राज्य की सेवा में लगे समस्त अधिकारियों कर्मचारियों की रक्षा हो सके। सभी का वेतन जारी रखा जाए। प्रतिष्ठानों के सम्बन्धित व्यय बिजली पानी कर्मचारी वेतन प्रतिष्ठान किराया सहित संबंधित व्यापारिक खर्चों की व्यवस्था की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com