- विधायक ने लगाया घोटाले का आरोप
- फडणवीस ने कहा सरकार करेगी जांच
मुंबई (सं. भा.) मुंबईकरों के श्रधा स्थान प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टीयों पर घी में घोटाले का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बालासाहेब की शिवसेना के विधायक सदा सरवणकर ने सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट पर लगाए हैं। सरवणकर का कहना है कि मंदिर के लिए ट्रस्ट ने मार्च 2020 में उत्तर प्रदेश की एक कंपनी से 15 हजार किलो घी खरीदा था। बाद में यह घी बेच दिया गया। सरवणकर की शिकायत को शिंदे सरकार ने गंभीरता से लिया है। उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ट्रस्ट पर लगे इस आरोप की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

क्यूआर कोड में भी घपला !
यही नहीं शिंदे गुट के विधायक ने क्यूआर कोड बनवाने में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंदिर के लिए क्यूआर कोड प्रोजेक्ट 40 से 50 लाख रुपए में हो सकता था, लेकिन क्यूआर कोड बनाने के लिए कंपनी को 3.50 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया, जिससे मंदिर की निधि को चूना लगा है।


