spot_img
Homeठाणे/पालघरबिहार के मोतिहारी से रोजी - रोटी कमाने आए थे सगे भाई

बिहार के मोतिहारी से रोजी – रोटी कमाने आए थे सगे भाई

  • पालघर ट्रेन हादसे में चली गई जान

पालघर (सं. भा.) बिहार के मोतिहारी जिला से 10 दिन पहले रोजी – रोटी की तलाश में दो सगे भाई यहां आए थे।
पालघर में शुक्रवार रात रेल पटरी पार करते समय हुए हादसे में दोनों की जान चली गई। उन्हें पालघर के डुंगीपाडा में वेल्डिंग छड़ बनानेवाली एक कंपनी में नौकरी मिल गई थी। शुक्रवार को दोनों भाई अपने एक साथी और एक रिश्तेदार के साथ आनंद मेला देखने स्टेशन के पास आए थे। जल्दी पहुंचने के चक्कर में वे रेल पटरी पार कर रहे थे, तभी जयपुर सुपरफास्ट आ गई और सोनूराम और मोनूराम की जान चली गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे में सोनू का रिश्तेदार प्रदीप कुमार बच गया है। इस घटना से पीड़ितों का परिवार सदमें में है, दो जवान बेटों के जाने से उनका आधार ही छिन गया है।
हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने पटरी पार करने के लिए जाली काटकर बनाए गए चोर रास्ते को तत्काल बंद कर दिया है। शनिवार को इस रास्ते पर आरपीएफ के जवानों को भी तैनात कर दिया गया था।

इस हादसे में बाल-बाल बचे प्रदीप कुमार ने रेलवे पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात चारों लोग मेला देखने और मोबाइल रिपेयरिंग करने के बाद कंपनी की ओर लौट रहे थे। उस वक्त उसने अपने जीजा मोनूराम और सभी लोगों को रेलवे पटरी पार करने के लिए मना किया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com