spot_img
Homeमुंबईभाजपा नेता ने सरकारी अस्पताल में कंबल वितरण किया

भाजपा नेता ने सरकारी अस्पताल में कंबल वितरण किया

मीरा-भाईंदर (सं. भा.) मुंबई उपनगर और मीरा-भाईंदर के सरकारी अस्पतालों में भाजपा नेता एडवोकेट अखिलेश चौबे द्वारा मरीजों को कम्बल वितरण किया गया। चौबे ने कम्बल वितरण कर मरीजों का हाल चाल जाना। कांदिवली के शताब्दी अस्पताल और मीरा रोड के इंदिरा गांधी अस्पताल में कम्बल वितरण के दौरान कई मरीजों ने अस्पताल व्यवस्था की तारीफ की। चौबे ने कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसका हर कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर समाज के आखिरी पायदान के लोगों की मदद करता है, और सभी सरकारी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करता है। आज मुझे मेरे जन्मदिन के मौके पर मरीजों की सेवा करने का मौका मिला, जिसके लिए मैं अस्पताल प्रशासन और मरीजों का आभार व्यक्त करता हूं। वहीं भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने भी अखिलेश चौबे के कार्यों की जमकर सराहना की। इस मौके पर भवन निर्माता आलोक चौबे, अस्पताल यूनियन लीडर प्रवीण राय मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com