- बोरीवली शाखा अध्यक्ष बने मुकेश मिश्रा
मुंबई (सं. भा.) उत्तर भारतीय समाज हमेशा से रचनात्मक और विकासशील रहा है। मुंबई के सर्वांगीण विकास में इस समाज का अहम योगदान है। यह बात उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बोरीवली पूर्व स्थित तिरुपति सभागृह में आयोजित संघ की बोरीवली शाखा के पुनर्गठन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, डॉ. किशोर सिंह, अछैवर तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, डॉ. शिवश्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। सर्वसम्मति से मुकेश मिश्रा को उत्तर भारतीय संघ की बोरीवली शाखा का अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर मुकेश मिश्रा के पिता, व्यवसायी रमाकांत मिश्रा ने संघ को ढाई लाख रुपये का विशेष सहयोग देने की घोषणा की। समारोह का संचालन संघ के पूर्व शाखा अध्यक्ष हेमंत पांडेय ने किया।


