spot_img
Homeउत्तर प्रदेशस्थान बदल कर की जा रही डग्गामारी, बढ़ी टोकन मनी

स्थान बदल कर की जा रही डग्गामारी, बढ़ी टोकन मनी

बिंदकी (सं. भा.) : चौराहों से अवैध टेंपो, वैन अड्डे हटाने के शासन के आदेश पर पुलिस ने अमल तो किया, पर दो दिन में ही पूरी कार्रवाई फ्लाप हो गई। हां यह जरूर हुआ कि पुलिस की टोकेन मनी में इजाफा हो गया।

डग्गामार वैन पहले गांधी चौराहे पर बापू की प्रतिमा के पास से संचालित होती थीं। अब इनका स्थान बदलकर गुरुद्वारे के सामने कर दिया गया है। एक दिन में 60 वाहन कानपुर से बिंदकी के लिए आते जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक दिन भर में छह हजार की टोकेन मनी वसूल महीने भर में एक लाख अस्सी हजार रुपये की वसूली की जा रही है। इसके अलावा आंबेडकर, गांधी व खजुहा चौराहे नौ टेंपो अड्डे संचालित हो रहे हैं। इनमें भी पुलिस की सख्ती के बाद टोकेन मनी दोगुना हो गई है।
चांदपुर थाने के अमौली, सठिगवां, जहानाबाद कस्बे के कस्बा जहानाबाद के अलावा सबसे बड़ा अड्डा कल्यानपुर थाने के चौडगरा कस्बे से संचालित हो रहा है।

मुदकमे दर्ज किए गए है, फिर होगी कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीन अवैध स्टैंड संचालित करने और वसूली करने वालों पर मुकदमा दर्ज किए गए हैं। अगर फिर से अड्डा संचालित होगा तो कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com