कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ ,जो हजारों फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ी पर सन् 1999 में हुआ था ।इस युद्ध में जहां हमारे राजनीतिक, कूटनीतिक, प्रशासनिक तंत्र ने अपनी -अपनी भूमिका निभाई वहीं सशस्त्र सेनाओं ने एक सुनियोजित संयुक्त अभियान पाकिस्तान के नापाक इरादों को खत्म करने में सफलता हासिल की। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के तीनों अंगों ने शौर्य की अद्भुत गाथा लिखी । तीनों भारतीय सेनाएं संयुक्त ऑपरेशन में शामिल थीं। वे तीन ऑपरेशन थे -थल सेना द्वारा ऑपरेशन विजय, वायु सेना द्वारा ऑपरेशन सफेद सागर और नौसेना द्वारा ऑपरेशन तलवार। जहां थल सेना और वायु सेना के बहुमूल्य योगदान को अच्छी तरह से रेखांकित किया गया मीना सी द्वारा समुद्री क्षेत्र में की गई महत्वपूर्ण कारवाही काफी कम लोगों को मालूम है। नियंत्रण रेखा को पार न करते हुए कारगिल क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों के ठिकाने को निशाना बनाने के लिए वायु सेना के लड़ाकू विमान और थल सेना की तोपों का उपयोग कर सेना के शूरवीरों ने उन चोटियों पर विजय प्राप्त की जबकि समुद्र में नौसेना नियंत्रण रेखा को पार न करने की बाध्यता से मुक्त और पूरी ताकत से सक्रिय रूप से तैयार तैनात की गई थी ताकि पाकिस्तान को संकेत दिया जा सके कि युद्ध के किसी भी विस्तार के परिणाम स्वरुप भारतीय नौसेना पाकिस्तान पर हावी हो जाएगी।
उसे समय नौसेना प्रमुख थे एडमिरल सुशील कुमार।उन्होंने अपने संस्मरण” ए प्राइम मिनिस्टर 2 रिमेंबर मेमोरीज ऑफ़ ए मिलट्री चीफ” में लिखा है कि जून 1999 की शुरुआत में ही भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े में उतरी अरब सागर में तेजी से तैनाती और कब्जा कर बड़ी पहल की। इस परिप्रेक्ष्य में ऑपरेशन तलवार के तहत पाकिस्तान के विरुद्ध हमारी क्षमता प्रदर्शन के इरादे बिल्कुल साफ थे ।नौसेना के सभी युद्धक तत्वों को कार्यवाही में लगाया गया। इसके अंतर्गत पाकिस्तानी नौसेना की वर्तमान स्थिति का पता लगाना और यह सुनिश्चित करना कि समुद्री क्षेत्र बांबे हाई का तेल इंस्टॉलेशन तटीय क्षेत्र और गुजरात में सामरिक महत्व की सभी संपत्तियां अच्छी तरह संरक्षित रहे। इससे पीछे रणनीति थी कि पाकिस्तान को कोई अवसर न दिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि अगर पाकिस्तान कारगिल क्षेत्र से लड़ाई का विस्तार करने के बारे में सोचने की हिम्मत करता है तो नौसेना दक्षिण में एक और से युद्ध का एक मोर्चा खोलेगी।

जब पाकिस्तान अधिकारियों ने परमाणु बम की धमकी देनी शुरू की तो भारतीय जहाजों को पाकिस्तान तक के करीब ले जाकर जवाब दिया गया ,यह एक स्पष्ट संकेत था कि हम परमाणु बम की धमकी के आगे भी नहीं डरेंगे ,तब पाकिस्तानी मीडिया में यह भी बताया गया कि उत्तरी अरब सागर में लगभग 30 भारतीय युद्धक जहाज कराची के दरवाजे पर पहुंच गए हैं जिससे पाकिस्तान के लिए युद्धक आपूर्ति अवरुद्ध होने की आशंका बढ़ गई। भारतीय नौसेना के हमले के डर से पाकिस्तान को अपने जहाजों को स्थानांतरित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इतिहासकार वॉइस एडमिरल जीएम हीरानंदानी ने अपनी पुस्तक “ट्रांजिशन टू गार्जियनशिप” में कारगिल युद्ध के बारे में लिखा है कि पाकिस्तानी नौसेना मुख्यालय ने अपने जहाज को भारतीय नौसेना से दूर रहने और युद्धपोतों को बंदरगाहों पर बने रहने का संकेत दिया। पाकिस्तान की कमजोरी तब और प्रदर्शित हुई जब उसने अपने तेल टैंकरों को फारस की खाड़ी से मकरान तक तक ले जाना शुरू कर दिया।तब
यह पता चला कि कराची की नाकाबंदी और पारस की खाड़ी से तेल की आपूर्ति में रुकावट पाकिस्तान के लिए युद्ध को जारी रखने के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। भारतीय नौसेना की इस रणनीति से थल सेना को अपनी बढ़त हासिल करने और शुरुआती झटके को यादगार जीत में बदलने का समय मिल गया ।तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने करगिल संघर्ष के बाद कहा था कि भारतीय नौसेना ने कराची को एक तरह से घेर लिया था जिसे पाकिस्तान के पास युद्ध के लिए केवल 6 दिनों के लिए ही ईंधन की आपूर्ति शेष रह गई थी। हमारी नौसेना ने एक उत्तर कोरियाई जहाज को भी कराची जाने से रोका और गिरफ्तार कियाजो मिसाइल घटकों को ले जा रहा था और उनके युद्ध प्रयासों में सहायता कर रहा था ।इस तरह अगर सही अर्थ में देखा जाए तो भारतीय नौसेना की साहसिक तूनाती और संकल्प के पर्याप्त संकेत के साथ प्रदर्शित तत्परता का कारगिल संघर्ष पर काफी प्रभाव पड़ा। अंत में विजय श्री भारत को ही मिली।
नन्दिनी रस्तोगी ‘नेहा’ मेरठ


