spot_img
Homeजनआवाज़ की मजबूत पहचान

जनआवाज़ की मजबूत पहचान

मुंबई से प्रकाशित होने वाला साप्ताहिक अखबार संगठन भारत बड़े स्वाभिमान के साथ अपने 16वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह अखबार अपनी निर्भीक पत्रकारिता के बल पर लगातार खबरों के माध्यम से जनता की आवाज बनकर उभरा है। बिना किसी पक्षपात के सच्चाई को सामने लाते हुए आम जन के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य करता रहा है।
जाने-माने पत्रकारों के सहयोग से अखबार की सामग्री और भी सशक्त बनती जा रही है, जिससे हर पाठक इसे अपना अखबार मानने लगा है।
नववर्ष के इस शुभ अवसर पर संगठन भारत परिवार, इसके समस्त संपादक मंडल, पत्रकार बंधुओं और पाठकों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह अखबार निरंतर प्रगति करता रहे, नई ऊंचाइयों को छुए और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाता रहे।

जयशंकर तिवारी
वरिष्ठ पत्रकार

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com