spot_img
Homeमुंबईपरिवर्तन फाउंडेशन कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति के...

परिवर्तन फाउंडेशन कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह

मुंबई (सं.भा.): देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में परिवर्तन फाउंडेशन के कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में देशभक्ति का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर नगरसेविका मनीषा कमलेश यादव के हाथों तिरंगा ध्वज फहराया गया।

पहली बार नगरसेविका बनी मनीषा यादव ने उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसे महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेई ने देश को दिशा दी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, उसी तरह हमें भी अटल संकल्प के साथ अपने क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हर गली और मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर परिवर्तन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने कहा कि संस्था कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक वितरण, वृक्षारोपण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन वितरण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और युवाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सचिव शिव शंकर तिवारी, बीना सिंह ठाकुर, फखरुद्दीन हाशमी, बबली शर्मा, वार्ड क्रमांक 31 के वार्ड अध्यक्ष अशोक दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा दोहराते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com