मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली (प.) चारकोप पुलिस स्टेशन की हद में स्थित ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आये २ लूटेरों को चारकोप पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से ढाई लाख के सोने से भरा बॉक्स व ३ बाइक भी जब्त की गई है। डीसीपी जोन ११ विशाल ठाकुर ने बताया कि लूट की यह घटना ४ फरवरी दोपहर २ बजे के आसपास चारकोप पुलिस स्टेशन की हद में पद्मावती ज्वैलर्स शॉप में हुई थी। लुटेरा ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ उसने दुकानदार से मंगलसूत्र के लिए कुछ सोने के पेडेंट दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसे एक बॉक्स में सोने के कुछ डिजाइन्स दिखाई। पुलिस ने बताया कि दुकान मालिक जब उसे पेंडल्स से भरा बॉक्स दिखाने के लिए उसके सामने लाया तो आरोपी बॉक्स छीनकर भाग गया।


