टेंडर प्रक्रिया किया शुरू
मुंबई (सं. भा.) मुंबई महानगर पालिका अस्पतालों में हो रही दवाओं की कमी को पूरा करने के लिए बीएमसी ने आवश्यक दवाओं की खरीद के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें 72 प्रकार की दवाएं खरीदी 7 जा रही हैं। इसके लिए बीएमसी कुल 4 करोड़ 02 लाख 64 हजार 410 रुपए खर्च कर रही है। बीएमसी को कुल 8 टेंडर मिले हैं। मेसर्स अमर प्रोडक्ट और मेसर्स पिरमैक्सो केमिकल के टेंडर पात्र पाए गए। इनकी अवधि अगले वर्ष 2024 तक रहेगी। बीएमसी ने मनपा के प्रयोगशाला रसायन, स्टैटिन के लिए आवश्यक दवाओं के लिए भी ई-निविदा आमंत्रित की है। इनके माध्यम से 52 प्रकार के मदों की पूर्ति की जाएगी। इसमें सभी मनपा अस्पतालों, प्रसूति गृहों, क्लीनिकों में प्रयोगशाला रसायन, स्टेटन रीजेंट सोल्युशन शामिल हैं। इस पर कुल 1 करोड़ 81 लाख 78 हजार 616 रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए बीएमसी को कुल 18 टेंडर प्राप्त हुए। जिनमें से 14 रेस्पॉन्सिव और 4 नॉन- रेस्पॉन्सिव टेंडर थे। इन 52 मदों में से 25 मदों का वितरण कर दिया गया है और शेष दवाओं को 30 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।



