spot_img
Homeमुंबईयूपी के चोर करते थे मुंबई में चोरी, गैंग के 5 सदस्य...

यूपी के चोर करते थे मुंबई में चोरी, गैंग के 5 सदस्य हुए गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) : यूपी से आकर मुंबई में चोरी करने वाले गैंग के 5 सदस्यों को बोरीवली पूर्व की कस्तूरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग पूरी योजना बना कर मुंबई आते थे और एरिया की रेकी करने के बाद रात के वक्त चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। कस्तूरबा पुलिस स्टेशन की हद में 13 जुलाई को इस चोर गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कस्तूरबा पुलिस ने CCTV, तकनीकी विश्लेषण और सूत्रों की मदद से आरोपीयों की तलाश शुरू की। जोन 12 की डीसीपी स्मिता पाटिल के अनुसार घटनास्थल पर लगे कुछ सीसीटीवी के फुटेज में चोर गैंग के सदस्य ऑटो रिक्शे में जाते दिखाई दिए। इसी तरह जांच को अंजाम देते हुए कस्तूरबा पुलिस ने मोखाडा पुलिस की मदद से विक्रमगढ़, जवार से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपीयो के पास से 11 लाख 70 हजार के चोरी का माल बरामद किया गया है। इन आरोपियों का नाम एजाज रमजानी अंसारी (38), आमिर सोहेल शमीम अहमद (28), सलमान तस्लीम नदाफ (28), शकील इनामुल हक (46) और शादाब अकबर हुसैन (25) है।


यह सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और मुंबई में रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इन आरोपीयो के ऊपर मुंबई के अलग अलग पुलिस स्टेशन में 10 से भी ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कस्तूरबा पुलिस इन आरोपियों से जांच कर रही है कि इस गैंग ने मुंबई में और कहां-कहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com