spot_img
Homeमहाराष्ट्रमरम्मत कार्य के चलते घोड़बंदर हाईवे पर यातायात चरमराया

मरम्मत कार्य के चलते घोड़बंदर हाईवे पर यातायात चरमराया

मीरा-भाईंदर (सं.भा.) मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ठाणे-घोड़बंदर मार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी भीषण ट्रैफिक जाम से जनजीवन प्रभावित रहा। सड़क पर चल रहे गड्ढों की मरम्मत के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और हजारों वाहन कई किलोमीटर लंबी कतारों में घंटों फंसे रहे। इसका सबसे अधिक असर कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों, व्यावसायिक वाहनों और एंबुलेंस सेवाओं पर पड़ा।

कर्प कंपाउंड क्षेत्र में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। हालांकि, वाहन चालकों का आरोप है कि मरम्मत कार्य के दौरान पर्याप्त यातायात प्रबंधन नहीं किया गया, जिससे सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण सुबह से देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मुंबई और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि बस सेवाएं भी निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं।

यातायात पुलिस ने स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अत्यधिक संख्या और मरम्मत कार्य के कारण जाम पूरी तरह नहीं खुल सका। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क मरम्मत जैसे कार्य भीड़भाड़ वाले समय के बजाय रात में या चरणबद्ध तरीके से कराए जाएं, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही, जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और वैकल्पिक मार्गों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com