spot_img
Homeफिल्मी खबरेंसोनाक्षी की फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज, न्याय की लड़ाई की दिखी...

सोनाक्षी की फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज, न्याय की लड़ाई की दिखी झलक

मुंबई (सं.भा.)अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आगामी कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सोनाक्षी एक सरकारी वकील के दमदार किरदार में नजर आएंगी, जो सत्ता और न्याय के बीच छिपी सच्चाई को सामने लाने की कोशिश करती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा नेहा राजवंश नाम की एक युवा और महत्वाकांक्षी वकील की भूमिका निभा रही हैं। कहानी में वह अपने पिता द्वारा दी गई एक कठिन कानूनी चुनौती को स्वीकार करती हैं, ताकि खुद को साबित कर सकें। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कोर्टरूम के भीतर कानूनी लड़ाइयों, रिश्तों की जटिलताओं और समाज में फैली असमानता की परतें खुलती नजर आती हैं। फिल्म में ज्योतिका एक तेज-तर्रार कोर्ट स्टेनोग्राफर के किरदार में हैं, जबकि आशुतोष गोवारिकर भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने किरदार को लेकर कहा कि यह भूमिका उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक रही। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो अभिनय के स्तर पर नई चुनौती पेश करें। अभिनेत्री के मुताबिक, फिल्म समाज के उस सच को दिखाती है जहां कई बार इंसाफ भी सामाजिक और आर्थिक ढांचे के बीच बंटा हुआ नजर आता है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। कोर्टरूम ड्रामा, इमोशनल संघर्ष और सामाजिक मुद्दों के मेल ने फिल्म को चर्चा में ला दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com