मुंबई( सं.भा.) अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और लगातार मिलने वाली प्रतिक्रियाओं को लेकर अपनी राय साझा की है। उनका मानना है कि कलाकारों को ऑनलाइन दुनिया के शोर और नकारात्मकता से खुद को दूर रखकर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिया कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच बन चुका है, जहां उन्हें लोकप्रियता के साथ-साथ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई अभिनेता हर टिप्पणी और प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेने लगे, तो उसका असर उसके मानसिक स्वास्थ्य और काम दोनों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब सोशल मीडिया का प्रभाव इतना ज्यादा नहीं था। उस दौर में कलाकारों को तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिलती थी, जिससे मानसिक दबाव भी अपेक्षाकृत कम रहता था। लेकिन अब हर व्यक्ति अपनी राय तुरंत सोशल मीडिया पर जाहिर करता है और कलाकारों को लगातार निगेटिव टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। रकुल ने माना कि कोरोना महामारी के बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। लोगों के पास ज्यादा समय होने के कारण ऑनलाइन गतिविधियां बढ़ीं और अब हर विषय पर तेजी से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों को इस माहौल में मानसिक रूप से मजबूत बने रहना बेहद जरूरी है। अभिनेत्री के मुताबिक, कलाकार का असली काम अपने किरदार को ईमानदारी से निभाना है, न कि हर ट्रोलिंग का जवाब दे।
सोशल मीडिया के शोर से दूर रहना जरूरी : रकुल प्रीत सिंह
RELATED ARTICLES


