spot_img
Homeमुंबईमोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार

मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार

  • बुजुर्ग को बनाया था निशाना

बोरीवली (सं. भा.)  बोरीवली पश्चिम की एमएचबी पुलिस ने 2 मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों  पर बीते दिन दहिसर पश्चिम स्टेशन रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला को धक्का देकर जख्मी कर जबरदस्ती उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार होने का आरोप है।

एमएचबी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों को धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी बोरीवली पश्चिम और दहिसर पश्चिम के रहने वाले हैं। आरोपी रितिक राकेश पटेल (19) गली नंबर 7 गणपत पाटिल नगर बोरीवली पश्चिम का रहने वाला है तो दूसरा आरोपी प्रेम खुशाल सोलंकी (19) राज अपार्टमेंट दहिसर पश्चिम का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एप्पल का मोबाइल भी बरामद हुआ है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com